मुख्य परीक्षा के दौरान मूल्यांकन को लेकर बरती गई लापरवाही की परतेें खुलने लगी हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन करने पहुंचे परीक्षार्थियों को मूल्यांकन में गंभीर खामी दिखी।
जिसको लेकर आक्रोशित परीक्षार्थियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। डा. राम मनोहर लोहिया अवध विवि परिसर में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान बरती गई लापरवाही ने उनका भविष्य चौपट कर दिया है।
हाईकोर्ट के आदेश पर विवि प्रशासन ने संबंधित परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका दिखाई है। इन पुस्तिकाओं में सही जवाब पर भी जीरो अंक दिये गये हैं।
मूल्यांकन के दौरान बरती गई लापरवाही को लेकर विवि प्रशासन से कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं है।
विरोध जताने वालों में मुकेश कौशल, कपिल मुनि मिश्रा, विजय कुमार, अजय कुमार, राकेश, अंगद यादव, दयाशंकर गुप्ता, विजेता सिंह, आकांक्षा सिंह आदि शामिल रहे।