फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के नाम पर अवैध वसूली करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
अयोध्या-पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर अवैध वसूली करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसकी रिपोर्ट रामजन्मभूमि थाने में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा थाना रामजन्मभूमि में वर्ष 2020 में तहरीर देकर कहा गया था कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के नाम पर वेबसाइट एवं ट्विटर अकाउंट पर राममंदिर निर्माण हेतु अधिकृत ट्रस्ट का लोगों लगाकर अवैध रूप से चंदा वसूली की जा रही है।
चंदे की धनराशि अपने आर्थिक हित में प्रयोग किया जा रहा है। उक्त धोखाधड़ी को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम लखनऊ द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया था।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक पलास बंसल के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना अयोध्या परिक्षेत्र की टीम द्वारा धोखाधड़ी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी अविनाश बहुखंडी निवासी नजफगढ़ दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है।
उसके पास से घटना के प्रयुक्त किया गया एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में साइबर क्राइम थाना अयोध्या के निरीक्षक चंद्रभान याद, उपनिरीक्षक अमित शंकर,कांस्टेबल रवि यादव व आरक्षी पवन कुमार त्रिपाठी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें