अयोध्या-नेशनल हाईवे पर अशरफपुर गंगरेला जंगल के पास धंसा वन वे।-संवाद
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग के पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला मोड़ के पास मंगलवार सुबह हाईवे धंसा देख ग्रामीणों व राहगीरों में हड़कंप मच गया। एनएचएआई कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर मार्ग सही कराने का काम शुरू कर दिया है।
लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला मोड़ के पास हाईवे सोमवार रात लगभग आधा फीट गहरा धंस गया। रात में एक मिनी ट्रक इसी धंसे वाले स्थान पर फंस गया था।
जिसे निकालने के लिए जेसीबी का सहारा लिया गया। इसकी सूचना पटरंगा थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह को दी गई तो उन्होंने एनएचएआई कर्मचारियों को अवगत करवाया।
एनएचएआई कर्मी मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचे और इस क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर चारों तरफ घेर लिया। खबर लिखे जाने तक मार्ग सही करने का कार्य प्रारंभ हो गया था।
रुदौली उपजिलाधिकारी स्वपनिल यादव ने बताया कि हाईवे की सड़क धंसने की जानकारी मिलने पर एनएचएआई विभाग के कर्मचारियों को तत्काल मौके पर भेजने के लिए बोला था। जो मौके पर पहुंच गए हैं। काम शुरू हो गया है।