फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.6 फीसदी बढ़ी हरियाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। वन विभाग द्वारा जिले की हरियाली बढ़ाने का प्रयास रंग ला रहा है, इसके चलते जिले में हरियाली में 3.6 फीसदी वृद्धि हुई है। अब हरियाली 6.2 से बढ़कर 9.8 फीसदी हो गई है। इस वर्ष भी बरसात के मौसम में विभाग द्वारा वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस बार 40.99 लाख पौधों के रोपण की तैयारी है। इसमें 16.30 लाख पौधे वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। शेष पौधों को अन्य विभागों द्वारा रोपित किया जाएगा। इसके लिए जिले की 26 पौधशालाओं में पौधों को करीब-करीब तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

वन विभाग जिले को हराभरा बनाने के लिए तैयारी में जुटा है। पूर्व के वर्षों में किए प्रयासों की बदौलत जनपद की हरियाली में वृद्धि दर्ज की गई है। इसमें मवई के सुनबा के जंगलों व कुुमारगंज के बवां, देवगांव, कोटिया व बरचुना इलाकों में स्थित जंगलों ने अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा गांवों, नहरों, उद्यानों, नदी क्षेत्र में लगे पौधों ने भी हरियाली बढ़ाने में मदद की। विशेषकर दो साल कोरोना काल में हरियाली के प्रति आम लोगों में भी जागरूकता आई है, इसके परिणामस्वरूप लोगों ने स्वयं भी पौधरोपण करने के साथ उनकी सुरक्षा भी की, साथ ही दूसरों का जागरूक भी किया। सरकार ने भी अभियान चलाकर इसमें सहयोग किया।
वहीं, हरियाली को और बढ़ाने के लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन विभाग द्वारा वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस बार जिले में 40 लाख 99 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इस अभियान में वन विभाग द्वारा 157 स्थानों पर एक हजार सात हेक्टेयर भूमि पर 16 लाख तीन हजार 346 पौधे रोपित किया जाएगा। शेष पौधों का रोपण अन्य विभागों द्वारा किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने गड्ढों की खोदाई कर ली है।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी केएन सुधीर ने बताया कि वृहद अभियान व आम लोगों की जागरूकता व सहयोग के चलते जनपद की हरियाली में वृद्धि हुई है। यह 3.6 फीसदी बढ़कर 9.8 फीसदी हो गई है। इस वर्ष भी वृहद पौधरोपण की तैयारी है। वन विभाग की 26 नर्सरियों में रामायण कालीन पौधों के अलावा फलदार, औषधीय सहित विभिन्न प्रजातियों के 56 लाख 23 हजार पौधे तैयार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें