फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। थाना क्षेत्र तारुन के कल्याणपुर छितौना मजरे बरौली में शनिवार को खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कल्याणपुर छितौना मजरे बरौली गांव निवासी कांति देवी (50) जानवरों को खिलाने के लिए हरे चारा काटने गांव के बगल में सूर्यभान वर्मा के गन्ने के खेत में गई हुई थी। उसके साथ उसका पालतू कुत्ता भी था। चारा काटने के दौरान वह खेत में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गई। महिला व कुत्ता दोनों झुलस गये। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विद्युत उपकेंद्र तारुन के अवर अभियंता रामयज्ञ दुबे ने बताया कि दुर्घटना की रिपोर्ट विभाग को भेजकर पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता राशि दिलाई जायेगी। थानाध्यक्ष दयाशंकर मित्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें