फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मणिपुर की शीला व केरल की ऐश्वर्या को स्वर्ण

Mon, 27 Nov 2023 10:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीरंदाजी- रिकर्व मिक्स डबल्स मुकाबले में मणिपुर, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र व असम के खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। एनटीपीसी राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के तीसरे दिन इंडियन राउंड 30 मीटर मुकाबले में शीला हिबा मणिपुर ने 348 अंकों के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला वर्ग में एवी ऐश्वर्या केरल ने 327 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। सोमवार को रिकवर और कंपाउंड ग्रुप के मिक्स डबल्स मुकाबले और व्यक्तिगत मुकाबले खेले गए।
तीरंदाजी संघ और उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान में 30वीं राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के तहत राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर चल रही स्पर्धाओं में पुरुषों के इंडियन राउंड 30 मीटर मुकाबले में शीला हिबा मणिपुर 348 अंकों के साथ प्रथम व केरल के विजीथ ने 342 अंक प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। केरल के ही देशरथ राजगोपाल ने 340 अंकों के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। इंडियन राउंड 30 मीटर महिला मुकाबले में केरल की एवी ऐश्वर्या ने 327 अंक अर्जित कर गोल्ड पर निशाना लगाया। मान विद्या देवी मणिपुर को 326 अंकों के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। संघर्षपूर्ण मुकाबले में मणिपुर की मल्लेश्वरी देवी 325 अंक ही हासिल कर सकीं, उन्हें कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


रिकर्व मिक्स डबल्स मुकाबले में मणिपुर, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र व असम के खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। कंपाउंड मिक्स डबल्स मुकाबले में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, सीएससीबी, एआईपीएससीबी, राजस्थान, तेलंगाना, गोवा, पंजाब, मध्य प्रदेश, झारखंड, मणिपुर, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, आरएसपीबी, तमिलनाडु और दिल्ली के खिलाड़ियों ने अंतिम 16 में स्थान पक्का किया।


रिकर्व चैंपियनशिप के पुरुषों के व्यक्तिगत मुकाबलों में आल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड के तीरंदाज तुषार साइक और झारखंड के मृणाल चौहान फाइनल में पहुंच गए हैं। इन दोनों के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला होगा। कांस्य पदक के लिए गोवा के अनिल वर्मा और एसएससीबी के बोम्मदेवरा धीरज मंगलवार को निशाना साधेंगे। पुरुषों की सीनियर कंपाउंड राष्ट्रीय चैंपियनशिप की स्पर्धा में महाराष्ट्र के प्रथमेश जावकर और आल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड के रजत चौहान स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला खेलेंगे। दिल्ली के अभिषेक वर्मा और दिल्ली के ही प्रियांश कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे।

रिकर्व तीरंदाजी के महिलाओं की स्पर्धा में हरियाणा की संगीता और रिद्धि स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंच गई हैं। कांस्य पदक के लिए राजस्थान की निक्की शर्मा और उत्तर प्रदेश की अमिषा चौरसिया के बीच मुकाबला होगा।

महिलाओं की कंपाउंड तीरंदाजी चैंपियनशिप के अंतिम मुकाबले में महाराष्ट्र की तीरंदाज अदिति गोपीचंद स्वामी और उत्तर प्रदेश की साक्षी चौधरी ने जगह बना ली है। कांस्य पदक के लिए पंजाब की अवनीत कौर और मध्य प्रदेश की मुस्कान किरार के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें