अयोध्या। शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। राष्ट्रपिता शास्त्री के चित्र का अनावरण करते हुए माल्यार्पण किया गया। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक डां. संजीव कुमार गुप्ता, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कलेक्टे्रेट, जिला जज ज्ञान प्रकाश तिवारी, एसएसपी शैलेस पांडेय, सीडीओ अनिता यादव सहित अन्य अफसरों ने कार्यालयों ने पर झंडारोहण किया।
कमिश्नर ने गांधी जयंती पर सभी को हार्दिक बधाई दी, अपने कर्तव्य पथ पर चलने एवं शासकीय कार्यों को बेहतर ढंग से करने का आह्वान किया। अपर आयुक्त प्रशासन शिवपूजन, अपर आयुक्त न्यायिक रवि प्रकाश श्रीवास्तव, उप निदेशक सूचना डा. मुरलीधर सिंह, विशेष कार्याधिकारी अशोक कुमार साहू, वरिष्ठ सहायक सच्चिदानन्द सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट में झंडारोहण के बाद डीएम ने सभागार में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण करने के साथ माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एडीएम सिटी डॉ. वैभव शर्मा, एडीएम एफआर गोरे लाल शुक्ला, सीआरओ, एडीएम कानून व्यवस्था जेपी सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग गुप्ता, ओएसडी राम अचल, स्टेनो कौशल किशोर श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंच स्थानी सूर्यभान यादव आदि ने दोनों महापुरूषों के जीवन शैली और भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
रानीबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक मसौधा के माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज अमौना में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर प्रबंधक माधव प्रसाद पाठक ने माल्यार्पण किया और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृत प्रमाण पत्र का वितरण किया। सहायक अध्यापक ओम प्रकाश पांडे, पंकजकुमार, विजय यादव, सत्यनाम, महेश कुमार पांडे आदि मौजूद थे।
बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत कार्यालय में अमृत सम्मान समारोह, विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। अधिशासी अधिकारी रागिनी वर्मा, अध्यक्ष जुग्गी लाल यादव, लिपिक मनोज कुमार शर्मा, सभासद व सभासद प्रतिनिधि राजेश कुमार पांडेय, संजय तिवारी, शिवकुमार साहू, नईम, राजेंद्र यादव, राकेश वर्मा, मुकेश वर्मा, विनय कुमार पांडे, संतोष कुमारी पांडेय व नगर पंचायत के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। उत्कृष्ट कार्य के लिए 15 सफाईकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। नगर पंचायत के सफाईकर्मी नायक दुर्गेश कुमार, वसी अहमद, रामप्रकाश, शर्मिला, मालती, गीता, धर्मेंद्र, रमेश, सुरेंद्र, गणेश, जगन्नाथ, संजय कुमार आदि को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष जुग्गी लाल यादव और नगर पंचायत के सभासदों ने सम्मानित किया।
जिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ सीबीएन त्रिपाठी ने झंडारोहण किया। डॉ रामकिशोर, डॉ आरबी वर्मा, डॉ आशीष श्रीवास्तव आदि ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। शिक्षा भवन पर डीआईओएस राकेश कुमार, बीएसए कार्यालय पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
मलिन बस्ती से लेकर गली मोहल्लों तक सफाई अभियान
अयोध्या। जिले में गांधी जयंती स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई। नगर निगम से लेकर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर सफाई अभियान चलाया गया। इसमें कूड़ा स्थलों की सफाई से लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सूर्यकुंड पर विशेष सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में अयोध्या मंडल के महामंत्री लक्ष्मण वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित जनजाति हरभजन गौड़, प्रदीप सिंह, अरविंद सिंह, संदीप सिंह, डॉ अविनाश सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने ग्राम पंचायत माधवपुर मसौधा में स्वच्छता समारोह एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के दिशा-निर्देशन में महिला अध्ययन केंद्र, वीमेन ग्रीवेंस एंड वेलफेयर सेल तथा एक्टिविटी क्लब द्वारा महिलाओं एवं बच्चों में स्वच्छता संबंधी समस्याएं एवं निदान विषय पर आयोजित व्याख्यान में विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं आईक्यूएसी की निदेशक प्रो. नीलम पाठक एवं सेल की समन्वयक प्रो. तुहिना वर्मा द्वारा विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों को सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. नीलम पाठक ने कहा कि महिलाएं यदि सजग हैं तो स्वच्छता का पालन करना असंभव नहीं है।
महिलाओं के अंदर सजगता, सौम्यता तथा धैर्य की भावना होती है। महिला अध्ययन केंद्र तथा वीमेन ग्रीवेंस एंड वेलफेयर सेल की समन्वयक प्रो. तुहिना वर्मा ने बताया कि गांधी जी ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सदा ही लोगों को प्रेरित किया है। 63 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से गुप्तारघाट पर सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सेना के ब्रिगेडियर पीएनबी नाथ, कर्नल बीएस चौहान, 63 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट छोटेलाल समेत जवानों तथा एवं बच्चों के साथ मिलकर सफाई की गई। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में भी कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह की अगुवाई में प्रात: काल से ही स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम शिक्षक, वैज्ञानिक ,कर्मचारी ,दैनिक श्रमिक एवं छात्र-छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय के गेट नंबर 2 से गेट नंबर 1 तक चलाया गया।
मलिन व गरीब बस्तियों में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर निगम के उत्कृष्ट काम करने वाले सम्मानित सफाई कर्मियों मीना, राजकली, देवी, अमरावती, मानु, शन्नो, सोनी, मीना देवी, उर्मिला देवी फूला देवी, सुदामा देवी व शांति को अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर उपचसभापति बृजेंद्र सिंह एवं अशोका द्विवेदी पार्षद सहित उपस्थित पार्षदों एवं सहायक नगर आयुक्त डॉ. अंकिता शुक्ला ने सम्मानित किया। गीता शुक्ला मरणोपरांत राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आर्यन राज शुक्ला की माताजी को अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर भी इस अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बालिका अलीशा ने वैष्णव जन तेने कहिए पीर पराई जाने रे.. गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी माताजी तस्लीम बानो को भी अंग वस्त्र प्रमाण पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। लॉकडाउन के दौरान पड़ोसी बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने के लिए बच्चियां कल्याणी, अनु यादव, काजल, शिवानी व खुशी को भी सम्मानित किया गया। प्रॉमिनेंट पब्लिक स्कूल समिति के तत्वावधान में मुस्कान पुनर्वास केंद्र तथा प्रॉमिनेंट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने केक काटा तथा प्राचार्य संगीता द्वारा बच्चों को टाफी बिस्कुट का वितरण किया। अध्यक्ष डॉ. रानी अवस्थी ने बच्चों को गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया। प्रबंधक राघवेंद्र अवस्थी द्वारा लाल बहादुर शास्त्री एवं गांधी जी के जीवन के विषय में विशेष जानकारी दी।