फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़न दस्ते ने पकड़े 7.95 लाख, जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आचार संहिता के अनुपालन के लिए लगातार चेकिंग कर रहे उड़न दस्ते को सफलता हाथ लगी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बरामद किए गए 7.95 लाख रुपयों का हिसाब न दे पाने के कारण यह धनराशि जब्त की गई है।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर बैरियर सीमा पर गुरुवार सुबह पुलिस टीम सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस बीच एक कार से सात लाख की नकदी पाई गई। पुलिस ने रुपयों के संबंध में जानकारी की तो नकदी ले जा रहे लोग कोई विवरण नहीं दे सके।
गोसाईगंज थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि रुपयों को जब्त कर सरकारी कोषागार में जमा करा दिया गया। उड़न दस्ते की टीम लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, कैंट कोतवाली क्षेत्र के मऊ शिवाला चौराहे के निकट उड़न दस्ते की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच क्षेत्र के एक व्यक्ति के पास 1.95 लाख रुपये पाए गए।
कैंट प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि रकम ले जा रहा युवक रुपयों के संबंध में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। इसलिए रकम को जब्त करके कोषागार में जमा कराने की प्रक्रिया की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें