फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: हनुमानगढ़ी के पास बम की फर्जी सूचना से हड़कंप, शराब के नशे में फोन करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 24 Jul 2021 11:00 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, अयोध्या

सार

एक सिरफिरे व्यक्ति ने पुलिस को कॉल करके सहादतगंज के कैंटोंमेंट गेट स्थित हनुमानगढ़ी के पास बम की सूचना दी। इसके बाद तत्काल पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं। पुलिस ने पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी। 
विज्ञापन
हनुमान गढ़ी में मौजूद पुलिस के आलाअधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु पूर्णिमा के त्योहार पर शनिवार की देर शाम एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके सहादतगंज के कैंटोंमेंट गेट स्थित हनुमानगढ़ी के पास बम होने की सूचना दी। बम निरोधक दस्ता समेत अधिकारियों की सघन जांच में कहीं कोई बम नहीं मिला, इस दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा। एसएसपी ने बताया कि फर्जी कॉलर की पहचान करके गिरफ्तार कर लिया गया है वह शराब के नशे में था उसने फर्जी सूचना देना स्वीकार कर लिया है, अब उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


राम नगरी में गुरु पूर्णिमा पर शनिवार को भोर से सरयू स्नान के बाद सभी मठ मंदिरों में गुरु पूजा के लिए भक्तों की भीड़ रही। सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए थे। खुद प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल आए हुए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी रविवार को यहां आने का कार्यक्रम है। 

इसी बीच शाम होते ही एक सिरफिरे व्यक्ति ने पुलिस को कॉल करके सहादतगंज के कैंटोंमेंट गेट स्थित हनुमानगढ़ी के पास बम की सूचना दी। इसके बाद तत्काल पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं। पुलिस ने पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी। चप्पे-चप्पे की तलाशी और छानबीन के बाद कहीं भी बम होने का नामोनिशान नहीं मिला।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस की एक टीम ने सर्विलांस के जरिए फोन पर सूचना देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने बताया कि फोन पर सहादतगंज के कैंटोंमेंट गेट के पास हनुमान गढ़ी मंदिर से सटे इलाके में बम होने की सूचना मिली थी, बीडीएस टीम ने पूरे इलाके को खंगाला। कोई बम नहीं मिला। पुलिस ने फर्जी कॉल करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे में था गिरफ्तार करके कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक फर्जी कॉलर अनिल कानपुर का रहने वाला है, वह सहादतगंज के कुमार मंडी में अपनी बहन के यहां रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें