फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वन अधिकारी, ड्राइवर व गनर सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
अयोध्या-फर्जी अधिकारी, गनर व ड्राइवर समेत तीन व्यक्तियों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। स्वयं को क्राइम ब्रांच वाइल्ड लाइफ नई दिल्ली का अधिकारी बताकर दुकानों की जांच करने वाले फर्जी अधिकारी, गनर व ड्राइवर समेत तीन व्यक्तियों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक श्रीवास्तव ने कोतवाली में केस दर्ज करा रखा था। आरोपियों के पास से एक नकली गन व कार बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि 01 अक्तूबर को क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक व्यक्ति स्वयं को क्राइम ब्रांच वाइल्ड लाइफ नई दिल्ली का अधिकारी बताकर फर्जी तरीके से पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों का सहयोग लेकर भज्जामल की दुकान पर सामान की चेकिंग कर रहा है।
पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय व चौकी चौक प्रभारी यशवंत द्विवेदी की टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर सहादतगंज बाईपास के पास से कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान दीपक कुमार चौधरी निवासी सीएफ 1/7 एल्डिगो सिटी कॉलोनी थाना कोतवाली सदर जनपद पानीपत हरियाणा, अनिल कुमार निवासी शिमला मौलाना थाना कोतवाली सदर जनपद पानीपत हरियाणा व श्यामलाल उर्फ राधेश्याम निवासी नारा थाना मतलौड़ा जनपद पानीपत हरियाणा के रूप में हुई।
इनमें से एक अपने आपको को वाइल्ड लाइफ का अधिकारी, दूसरा गनर व तीसरा ड्राइवर बता रहा था। इनके पास से एक नकली गन, नकली छर्रा व चार गन कैप्सूल व हरियाणा नंबर की एक कार बरामद हुई। बताया कि सभी के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें