रही सही कसर जनरेटर
पूरा कर दे रहे हैं। जिले में नौ जनरेटर से युक्त नलकूप है, जिनमें से सात
के जनरेटर इस समय खराब पड़े हैं। यही वजह है कि लोगों के घरों तक पानी नहीं
पहुंच रहा है।
दोपहर और शाम के वक्त पानी के लिए लोगों को इंडियामार्का
हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिले में 36 ट्यूबवेल हैं, जिसमें से 35 चालू हैं।
जबकि हसनू कटरा का एक
ट्यूबवेल खराब है। नगर पालिका आंकड़ों की बाजीगरी भी खूब कर रही है। जिले
में नौ नलकूप हैं, जिसमें सात खराब पड़े हैं।
इनमें से दो के ही जनरेटर सही
हैं। नगर पालिका के सेड्यूल में सुबह पांच से दस बजे, दोपहर में 12 से दो
बजे तक और सायं पांच से रात्रि दस बजे पानी की आपूर्ति की जाती है।
इन
तीनों समय में बिजली की कटौती होती है। ऐसे में यक्ष प्रश्न यह है कि
नागरिक पानी के लिए कहां जाएं। नगर पालिका, फैजाबाद के अध्यक्ष विजय गुप्त का कहना है कि लोगों के घरों
तक पानी नहीं पहुंच रहा है तो इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन जिम्मेदार है।
जब
बिजली आएगी तभी लोगों के घरों तक पानी पहुंचेगा। पावर कॉर्पोरेशन पहले बताए
कि किसी समय वह बिजली आपूर्ति करेगा, तभी उसी हिसाब से नगर पालिका अपने
कर्मचारियों की पानी आपूर्ति के लिए ड्यूटी लगाएगी।