फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के कई मोहल्लों में जलापूर्ति ठप, मचा हाहाकार

Wed, 09 Sep 2015 11:22 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडपंपों पर लोगों को मजबूरन कतार लगानी पड़ रही है। रामनगरी में रामकोट क्षेत्र में विभीषण कुंड, कटरा, सुटहटी, कौशल्या घाट, राजघाट, बेगमपुरा, दुराही कुआं, वशिष्ठ कुंड मोहल्ले में मठ-मंदिरों के साथ ही गृहस्थों की लगभग दस हजार से अधिक की आबादी इन दिनों पेयजल संकट से परेशान है।
विज्ञापन


सावन झूला मेले तक नगरी में बिजली आपूर्ति के साथ पेयजल आपूर्ति व्यवस्थित रही लेकिन मेला समाप्त होने के बाद से बेतहाशा बिजली कटौती से जलापूर्ति के साथ अन्य व्यवस्थाएं धराशाई हो गई हैं।

हाल यह है कि रामकोट क्षेत्र से सटे आधा दर्जन मोहल्लों में सप्ताह भर से पेयजल आपूर्ति ठप हो जाने से जलापूर्ति का संकट गहरा गया है।

घरों की नलों में सप्ताह भर से बूंद भर पानी नहीं टपकने से लोग सार्वजनिक स्थलों पर लगे इंडिया मार्का टू हैंडपंप से दिनचर्या निपटाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र की खुर्शीदा बेगम, अश्विनी कुमार पांडेय, उस्मान, वेदप्रकाश पांडेय, यशोदा देवी, नन्हें, इरफान अली, हनीफ, असगर, महफूज, अतहर, विजय लक्ष्मी पांडेय, मुख्तार, ओमप्रकाश आदि पालिका प्रशासन पर क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार अपनाने का आरोप लगाते हैं।

कहते हैं कि क्षेत्र में आए दिन जलापूर्ति ठप होने की समस्या आम रहती है। शिकायत पर भी आपूर्ति व्यवस्था ठीक नहीं की जाती। क्षेत्र के पूर्व सभासद घनश्याम दास कहते हैं कि नगर पालिका का यही हाल रहा तो जल्द ही क्षेत्रवासियों के साथ धरना-प्रदर्शन व आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

रामकोट क्षेत्र में कौशल्या सदन, वेद मंदिर, अशर्फी भवन, मतगजेंद्र, कनक भवन, पलटू दास अखाड़ा, हनुमानगढ़ी, लवकुश मंदिर, सुंदर भवन, रतन सिंहासन, बड़ा स्थान दशरथ महल, तोताद्रिमठ सहित दर्जन भर से अधिक मंदिर हैं तो सुटहटी, दुराही कुआं, कटरा आदि मोहल्ले अल्पसंख्यक बाहुल्य मानी जाती हैं।

नगर पालिका से जलापूर्ति ठप होने के बाद क्षेत्र के लोग इंडिया मार्का टू हैंडपंप का सहारा ले रहे हैं लेकिन हैंडपंप गंदा पानी उगल रहे हैं। पेयजल संकट से जूझ रही जनता मजबूरन हैंडपंप के गंदे पानी को पीने के लिए मजबूर है।

नगर पालिका, अयोध्या के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्त का कहना है कि बिजली कटौती व लो-वोल्टेज के कारण नलकूप फुंक गए हैं। इस कारण इन क्षेत्रों में जलापूर्ति की समस्या बन गई है।

तीन टंकियों के माध्यम से इन क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाती है। शीघ्र ही आठ से दस नए पंप खरीदे जाने की योजना है। इन पंपों के आ जाने से इन क्षेत्रों में जलापूर्ति की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें