फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचा एस्केलेटर व लिफ्ट

Thu, 06 Oct 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय मॉडल रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी (एस्केलेटर) और बुजुर्गों के लिए लिफ्ट लगाने की बहुप्रतीक्षित मांग व आस अब पूरी होने की उम्मीद बढ़ गयी है। साल 2008 से घोषणाओं के सहारे छले जा रहे यात्रियों के लिए भरोसा दिलाने के लिए पहली बार मंगलवार की देर शाम दो ट्रकों पर रखकर एस्केलेटर और लिफ्ट मशीनें रेलवे स्टेशन पहुंच गयीं।
विज्ञापन


बोरों में पैक मशीनों को फिलहाल सीनियर सेक्शन इंजीनियर के कार्यालय के सामने खाली पड़े मैदान में रखा गया है। निगहबानी में लगे ठेकेदार के आदमी ने कहा कि महीने के अंत में इंजीनियरों द्वारा इन्हें लगाने की उम्मीदें हैं। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) एसआरआर रिजवी ने बताया कि स्वचालित सीढ़ी फुटओवर ब्रिज के पास लगाया जाना प्रस्तावित है।

कहा, लिफ्ट मशीन भी इसी के पास लगेगी। सीढ़ी पर न चढ़ सकने वाले बुजुर्ग और नि:शक्त लिफ्ट का प्रयोग करेंगे। मशीनें प्लेटफार्म नंबर एक से पांच तक कवर करेंगी। मशीनों की कीमत के सवाल पर कहा कि इस बारे में लखनऊ और ठेकेदार ही कुछ कह सकते हैं। बता दें सांसद लल्लू सिंह अयोध्या और फैजाबाद दोनों स्टेशनों के लिए इन सुविधाओं की मांग रेल मंत्री, जीएम और डीआरएम से कई बार कह चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें