फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन आज से, सीसीटीवी से लैस नामांकन कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी होगी। इसी के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पूरी प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। कलेक्ट्रेट के अंदर से बाहर तक मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस के अफसर मौजूद रहेेंगे।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहेंगे। प्रत्याशी और प्रस्तावकों के आने-जाने के लिए रूट तय कर दिया गया। अन्य किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की व्यवस्था को सोमवार को अंतिम रूप दे दिया गया। नामांकन कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए। नामांकन कक्षों में वीडियो ग्राफर मौजूद रहेंगे।
नामांकन कलेक्ट्रेट के पांच स्थलों पर पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए कराया जाएगा। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को बैरीकैड कर दिया गया है। बाहरी लोगों को कलेक्ट्रेट में बिना काम प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में प्रत्याशी और प्रस्तावकों के प्रवेश के लिए दो मार्ग तय किए गए हैं। एसएसपी आवास के आगे कलेक्ट्रेट की ओर का रुट डायवर्ट कर दिया गया है। कोई भी वाहन यहां से आगे नहीं बढ़ पाएगा। कोषागार और कमिश्नर आवास गेट से प्रवेश की सुविधा होगी।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन और उपजिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलेक्ट्रेट के अंदर से बाहर तक मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस के अधिकारी लगाए गए हैं।
सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। नामांकन कक्षों में कुल 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रत्येक गतिविधि पर कैमरों की नजर होगी। इसके साथ ही नामांकन कक्षों में वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कोविड के नियमों का पालन किया जाएगा। प्रत्याशी के साथ दो लोग प्रवेश कर सकेंगे।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय के साथ निर्वाचन के प्रक्रियाओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी, सकुशल, शांतिपूर्ण व कोविड सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में पांचों विधानसभाओं के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए बनाए गए नामांकन कक्षों, सीसीटीवी कंट्रोल रूम व बैरिकेडिंग आदि की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।
डीएम ने कहा कि सभी नामांकन कक्षों में समुचित प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। दूसरे कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए। बताया कि नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 09 फरवरी व नाम वापसी 11 फरवरी को होगी। उसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। 27 फरवरी को मतदान और 10 मार्च को मतगणना होगी। 12 मार्च तक निर्वाचन की प्रक्रिया प्रशासन से पूरी कर ली जाएगी।
आयोग ने नामांकन के लिए प्रत्याशियों को ऑनलाइन नामांकन की सुविधा प्रदान की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशी सुविधा वेब पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर आवेदन पत्र की कॉपी संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष जमा कर सकते हैं।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि जिले की रुदौली, मिल्कीपुर (अजा)] बीकापुर, अयोध्या व गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्रों के लिए 01 से 08 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक लोक अवकाश को छोड़कर प्रत्याशियों के नामांकन संबंधित कार्य किया जाएगा।
रुदौली विधानसभा क्षेत्र का नामांकन न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट, मिल्कीपुर(अजा) के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व, बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन, अयोध्या विधानसभा के लिए नामांकन न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर और गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन न्यायालय कक्ष उप संचालन चकबंदी में किया जाएगा।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रुदौली, मिल्कीपुर के प्रत्याशी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास की ओर से कोषागार कें गेट से प्रवेश करेंगे। बीकापुर, अयोध्या व गोसाईगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी मेन गेट आयुक्त निवास के सामने से प्रवेश करेंगे।
कोविड 19 महामारी के दृष्टिगत नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रत्याशी के साथ नामांकन के लिए केवल दो समर्थकों को ही अंदर कक्षों में जा सकेंगे। प्रत्याशियों के साथ पांच समर्थक ही रह सकते है। सुरक्षा कर्मियों को इससे अलग रखा गया है।- नितीश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें