फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवकाली की बिजली व संचार सेवाएं ठप

Tue, 22 Dec 2015 10:37 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देवकाली रीडगंज मार्ग पर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान भूमिगत केबल कटने से क्षेत्र के कई मोहल्लों की बिजली और संचार व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन


ओवरब्रिज के लिए रास्ता बनाने के लिए बिजली के पोल हटाने और खोदाई के कारण लाइनें कटने से ये समस्या खड़ी हुइ है। इससे क्षेत्र के कई घरों में पानी और बिजली का संकट खड़ा हो गया है मगर जानकारी के बावजूद जिम्मेदार अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

गौरतलब है कि निर्माणदाई संस्था उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने तकरीबन चार माह पहले ही पावर कॉर्पोरेशन और बीएसएनएल को उसके इस्टीमेट के अनुसार भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन


बिजली के खंभों और दूरसंचार के भूमिगत केबिलों को समय से हटाने के लिए सेतु निगम के इंजीनियरों ने कहा लेकिन इसके बाद भी समय से काम नहीं हो पाए।

जब सेतु निगम के अफसर मार्ग निर्माण के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे तो ये विभाग हरकत में आए। पावर कॉर्पोरेशन ने तो सिर्फ बिजली के तार ही हटवाए।

क्षेत्र के विजय कुमार सिंह का कहना है कि दो दिन से बिजली-पानी और संचार सेवाएं ठप हैं। विभागों के बीच आपसी तालमेल नहीं होने का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हीरालाल यादव ने कहा कि विभागों की लापरवाही जनता पर भारी पड़ रही है। लालजी का कहना है कि जब कोई बड़ा काम होता है तो थोड़ी-बहुत परेशानी तो होती ही है।

मगर विभाग को जनता की सुविधाओं का भी ख्याल रखना चाहिए। उत्तर प्रदेश सेतु निगम के एई रिजवान अहमद ने कहा कि चार माह पहले बीएसएनएल और पावर कॉर्पोरेशन के इस्टीमेट के अनुसार धन दिया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें