अयोध्या। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को आठ और लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब 28 हो गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 4406 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है और 4291 लोगों का जांच के लिए नमूना लिया गया है।
प्राप्त रिपोर्ट में लगातार दूसरे दिन भी आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें नगर निगम क्षेत्र के अवधपुरी कॉलोनी, दिल्ली दरवाजा, डीआरसी, मसौधा ब्लॉक के गद्दोपुर, पूरा ब्लॉक के मोहतरिमनगर, रोशन नगर व तारुन ब्लॉक के उमरनीमें एक-एक पॉजिटिव पाया गया है।
कुल सक्रिय 28 संक्रमितों में से 18 होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। एक मरीज को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती किया गया है, शेष मरीज अन्य जगहों से इलाज करा रहे हैं।