फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीफार्मा, डीफार्मा की प्रवेश परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एलएलबी त्रिवर्षीय, बी. फार्मा, डी. फार्मा, एलएलएम एवं एमएड पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा रविवार को दो पॉलियों में होगी। इसमें लगभग 3 हजार 361 परीक्षार्थी परीक्षा शामिल होंगे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के निर्देश पर प्रवेश समिति ने परीक्षा की तैयारियां पूरी की। पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा को संपन्न कराने के लिए मुख्य परिसर के प्रचेता भवन, दीक्षा भवन, आईईटी एवं व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। हर केंद्र पर दो पर्यवेक्षक तैनात किए गए है। विश्वविद्यालय के प्रवेश समिति के उप समन्वयक प्रो. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा परिसर के चार केंद्रों पर होगी। प्रथम पाली की प्रवेश परीक्षा प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक एवं दूसरी पॉली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे सायं 5 बजे तक होगी।
प्रथम पाली की परीक्षा में एलएलबी त्रिवर्षीय, बीफार्मा की प्रवेश परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में डी. फार्मा, एलएलएम एवं एमएड की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। सभी केंद्रों को कोविड प्रोटोकॅाल में परीक्षा कराने का निर्देश प्रदान कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों प्रवेश-पत्र साथ में लाना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें