अयोध्या। रामनगरी की फिल्मी रामलीला में इस बार जानी मानी अभिनेत्री दीक्षा रैना मां सीता की भूमिका में नजर आएंगी। अयोध्या की रामलीला के संयोजक शुभम मलिक ने बताया कि दीक्षा रैना ने स्टेज प्ले में लगभग 300 नाटक किए हैं।
उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने बताया कि माता सीता का रोल छह दिन का है। वह अयोध्या में 12 दिन पहले आ जाएंगी। इस बार अयोध्या की फिल्मी रामलीला 25 सिंतबर से शुरू होकर 5 अक्तूबर तक चलेगी।
राम की भूमिका में इस बार भी अभिनेता राहुल बूचर नजर आएंगे। सांसद रवि किशन केवट, सांसद मनोज तिवारी परशुराम, विंदुदारा सिंह हनुमान व शहबाज खान रावण की भूमिका में दिखेंगे। रामलीला में इसके अलावा भी कई बॉलीवुड हस्तियां विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगी।