अयोध्या। बड़ोदरा, गुजरात से सोमवार को आईं महिला श्रद्धालुओं ने राममंदिर ट्रस्ट को चांदी की शिला भेंट की। विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि बड़ोदरा निवासी हनुमान मंदिर के महंत रामशरण दास के शिष्यों के दल ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कार्यालय अयोध्या पहुंचकर चांदी की शिला समर्पित की।
उन्होंने कहा श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को देखने के लिए भक्तों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। भक्त अपने आराध्य को भिन्न-भिन्न प्रकार की वस्तुओं का दान देकर अपने श्रद्धा निवेदित कर रहे हैं।