फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal in Ayodhya: सुलतानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, अगली सुनवाई तीन नवंबर को

Mon, 25 Oct 2021 01:41 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, सुलतानपुर

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार सुबह सुलतानपुर स्थित एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश हुए हैं। कोर्ट ने उन्हें जमानत देते हुए मामले की अगली सुनवाई तीन नवंबर को तय की है।
विज्ञापन
कोर्ट से बाहर निकलते अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत मिल गई। उन पर 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी कुमार विश्वास के समर्थन में बिना अनुमति सभा करने व आपत्तिजनक भाषण का आरोप है। मामले में अगली सुनवाई तीन नवंबर को होगी।

विज्ञापन


हालांकि उन्हें एक मामले में कोर्ट से झटका भी लगा। जज पीके जयंत ने गौरीगंज थाने से जुड़े मुकदमे में उनकी तरफ से केस वापसी की अर्जी खारिज कर दी। इसके बाद गौरीगंज थाने से जुड़े मुकदमे में कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्ज बनाया। अब साक्ष्य के बिंदु पर तीन नवंबर को सुनवाई होगी। वहीं, मुसाफिरखाना थाने से जुड़े केस वापसी की अर्जी पर तीन नवंबर को सुनवाई होगी। जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल कोर्ट से बाहर निकल गए।

शाम को वे अयोध्या जाएंगे और सरयू नदी के घाट पर होने वाली आरती में शामिल होंगे। अयोध्या में रात्रि विश्राम के बाद वे मंगलवार को हनुमानगढ़ी जाएंगे और उसके बाद रामलला के दर्शन करेंगे। केजरीवाल लंबे समय बाद यूपी आ रहे हैं।
विज्ञापन


यूपी चुनावों के लिए अपना जनाधार मजबूत करने के लिए सांसद संजय सिंह लगातार जोरआजमाइश कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी यूपी के कई दौरे किए हैं। वहीं, दिल्ली के विधायक भी यूपी की गलियों में चक्कर काट रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे का अहम माना जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें