फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला रेतकर हत्या, शव जंगल में फेंका

Wed, 17 May 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मवई थाना क्षेत्र में सैमसी गांव के कोरैय्या जंगल में बुधवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी हत्या गला रेतकर की गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गला किसी धारदार हथियार से रेता गया।
विज्ञापन


मौैके पर खून फैलने के निशान न मिलने से हत्या कहीं और कर शव जंगल में फेंकने का बात सामने आई है। घटनास्थल से एक बाइक बरामद हुई है। मृतक के हाथ में राम औतार लिखा (गोदा) हुआ मिला। मौका-ए-वारदात से मिले साक्ष्यों के सहारे पुलिस कातिलों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

कोरैय्या जंगल में बुधवार दोपहर ग्रामीणों ने युवक का शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। बगल में ही बाइक पड़ी हुई थी और शव पूरी तरह से काला पड़ चुका था। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने जांच शुरू की और स्थानीय लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया। कुछ ही देर बाद मवई थाना प्रभारी जयवीर सिंह यादव व सीओ विक्रम सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृत युवक की उम्र लगभग 32 साल है। मृतक के हाथ पर राम औतार नाम का गोदना गोदा हुआ था। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। मृतक के शरीर पर नीले रंग की धारीदार शर्ट और कत्थई कलर की पैंट मौजूद है।

पैंट में मां महाकाली भाले सुल्तान इंटर कॉलेज देवनगर अटेसर जिला फैजाबाद की बेल्ट भी लगी है। बताया कि स्कूल में भी जाकर शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव के पास एक बाइक भी पुलिस ने बरामद की है, जिसका नंबर यूपी 07 के 8468 है।

इसके सहारे शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। सीओ ने बताया कि घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया कहीं और हत्या कर शव को जंगल में फेंकने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें