फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर फेंका शव

Sun, 03 Jan 2016 10:15 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। मृतक के भाई पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार को उनका छोटा भाई सोनू (20) पुत्र खेलावन घर से पहली बार ड्राइवर की नौकरी करने लखनऊ जाने के लिए दिन में करीब 11 बजे निकला था। शाम सात बजे उससे फोन पर बात हुई और दोबारा रात तकरीबन नौ बजे बात हुई।
विज्ञापन


आखिरी बार बात होने पर उसने बताया कि मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो जा रहा है और फोन कट गया। उसके बाद उससे बात नहीं हुई। रविवार की सुबह नित्य क्रिया पर गए लोगों ने रौजागांव चीनी मिल के पीछे रेल क्रॉसिंग के पास एक शव पड़ा देखा और सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पटरंगा थाना पुलिस ने मृतक के पास से बरामद फोन को चार्ज कर फीड नंबरों में से एक नंबर मिलाया जो बाराबंकी जनपद के टिकैत नगर थाना क्षेत्र के सराय बरई के पूर्व प्रधान मुन्ना का था। पूर्व प्रधान ने शव की शिनाख्त करते हुए मृतक सोनू गुप्ता के परिवारीजनों को जानकारी दी। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


पटरंगा थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सत्यता का पता चल सकेगा। जांच की जा रही है। वहीं मृतक के भाई पकंज का आरोप है कि सोनू को मारा पीटा गया और उसके गले में पीछे से किसी घारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को दुर्घटना का रूप प्रदान करने के लिए रेलवे क्रॉसिंग के पास फेंक दिया गया।

सरायबरी में देखा गया था सोनू
मुरादाबाद गांव से बमुश्किल डेढ़ किलो मीटर की दूरी पर स्थित सरायबरी गांव में सोनू आखिरी बार शनिवार की रात में देखा गया था। भाई पंकज की मानें तो वहां रहने वाले लोगों ने उसे इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें