फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Fri, 17 Mar 2017 10:42 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
set fire - फोटो : PTI
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के डेरामूसी गांव में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज विवाहिता ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। आग पर काबू पाने में उसका पति भी झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना विवाहिता के मायके वालों को भिजवाई गई है। 
विज्ञापन


पड़ोसी जनपद बाराबंकी के दरियाबाद थाना क्षेत्र स्थित सराय सालम निवासी प्रियंका विश्वकर्मा का विवाह जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र स्थित डेरामूसी गांव निवासी शिवशंकर के साथ हुआ था। इधर बीच पति-पत्नी में अनबन चल रही है।

किसी बात को लेकर शुक्रवार को 22 वर्षीय प्रियंका विश्वकर्मा तथा उसके पति 24 वर्षीय शिवशंकर के बीच विवाद शुरू हो गया। इससे नाराज प्रियंका ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगा ली। माजरा देख उसके पति शिवशंकर ने बचाने व आग बुझाने की कोशिश की और इसी में वो भी झुलस गया। गांव के लोगों ने दोनों को दोपहर बाद सवा दो बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि विवाहिता प्रियंका गंभीर रुप से झुलस गई है। उसकी हालत गंभीर है। दोनों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं रौनाही थाना प्रभारी आरपी सिंह का कहना है कि सूचना विवाहिता के मायके बाराबंकी थाने के दरियाबाद क्षेत्र स्थित सराय सालम निवासी उसके मायके वालों को दी गई है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें