फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यापारी की मौत

Fri, 17 Mar 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
अस्पताल में मृतक वृद्ध का पंचनामा भरती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर से तेल मिल जाते समय हाइवे में थाने के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार वृद्ध व्यापारी को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक  से गिरने पर व्यापारी को गंभीर चोर्टें आइं। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।कस्बे में हाइवे किनारे थाने के समीप रहने वाले वृद्ध
विज्ञापन


व्यापारी मथुरा प्रसाद शिवहरे (65) बाइक से सुबह नौ बजे पशु बाजार स्थित अपनी तेल मिल जा रहे थे। थाने के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। इससे व्यापारी बाइक सहित सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर

आए और घायल वृद्ध को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक सवार व्यापारी बिना हेलमेट मिल जा रहे थे तभी उन्हें सिर में गंभीर चोंटे आईं। इस
विज्ञापन


घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। बता दें कि इसके पूर्व व्यापारी के दो जवान पुत्रों की असमय मौत हो चुकी है। इन दोनों पुत्रों के परिवार की जिम्मेदारी भी इन्हीं के कंधाें पर थी। अब घर में एक मात्र बेटा नीरज शिवहरे ही बचा है। अचानक हुई इस घटना पर सपा नेता नंदकिशोर शिवहरे, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, अनुज गुप्ता, अमित गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें