फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को ईंट से कूंचकर मार डाला

Sat, 13 May 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के जनौरा मोहल्ले में शुक्रवार की भोर एक शख्स ने अपनी पत्नी की ईंट से कूंच-कूंचकर हत्या कर दी और खुद पुलिस चौकी पहुंच गया। मामले की खबर फैलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह आपसी कलह बताई गई है। 
विज्ञापन


कोतवाली के जनौरा धोबियाना निवासी अवधेश कनौजिया अपने भाइयों से अलग रहता है। छह-सात वर्ष पूर्व प्रसव के दौरान उसकी पत्नी का निधन हो गया था। पहली पत्नी से सात वर्षीय एक पुत्री खुशी है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने अंबेडकरनगर के शहजादपुर निवासी प्रियंका से दूसरी शादी की थी।   दूसरी पत्नी से साढ़े पांच साल का एक पुत्र लकी है। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले अवधेश व उसकी पत्नी के बीच आये दिन विवाद हुआ करता था। गुरुवार रात भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
शुक्रवार की भोर अवधेश सोकर उठा और गुस्से में उसने बिस्तर पर सो रही अपनी पत्नी प्रियंका (26) के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही पुलिस चौकी फतेहगंज पहुंच गया। उधर, मृतका के बेटे ने घर के बाहर आकर परिवार के लोगों को वारदात की जानकारी दी तो क्षेत्र में हलचल मच गई।
    मामले की जानकारी पर एसपी सिटी उदयशंकर सिंह, सीओ सिटी विक्रांतवीर, नगर कोतवाल एके राय तथा फतेहगंज समेत कई चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर परिवार वालों से पूछताछ की तथा मृतका के मायके सूचना भेजवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
  आरोपी अवधेश ने बताया कि वह ढुलाई का काम करता है। बीच में परिवार के भरण-पोषण के लिए छोटी दुकान भी खोली थी, लेकिन पत्नी की वजह से दुकान चल नहीं पाई। पत्नी प्रियंका सौतली पुत्री से डाह रखती थी     और इसी को लेकर आये दिन झगड़ा   किया करती थी। 
तंग होकर उसने ईंट से कूंचकर प्रियंका की हत्या कर दी। प्रियंका अपनी मनमानी चलाना चाहती थी और उसे बेवजह परेशान करती थी। नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि प्रकरण में आरोपी अवधेश कनौजिया के खिलाफ हत्या का केस दर्ज उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें