फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री की हत्या कर शव खेत में फेंका

Sat, 13 May 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
शव खेत में फेंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
घर से काम पर गए राजमिस्त्री का अगले दिन खेत में शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार और चेहरे पर ईंटों के कुचलने के निशान थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चाचा ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी है।

नगर के मोहल्ला सराय झाझन निवासी बदरूद्दीन ने बताया कि उसका भतीजा बिलाल (22) पुत्र आसिफ राजमिस्त्री का काम करता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह घर से काम पर जाने के लिए कहकर गया था।
विज्ञापन


देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बताया कि शुक्रवार की सुबह उन्हें मोहल्ला निवासी युवक ने सूचना दी की बिलाल का शव गुलावठी रोड स्थित राधिका गार्डन के पीछे ज्वार के खेत में पड़ा है।

सूचना पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के गले पर धारदार हथियार के निशान थे। वही चेहरे को ईंटों से कुचला हुआ था। शव के पास में ही रक्त रंजित ईंटे पड़ी थी।

मृतक के चाचा बदरूद्दीन ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा दो दिन पहले हुई हत्याः कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को देखने से लगता है कि मृतक की हत्या करीब दो दिन पहले की गई है लेकिन परिजन बृहस्पतिवार की सुबह मृतक के घर से जाने की बात कह रहे है। हत्या के समय और परिजनों के बयानों में विरोधाभास की भी पुलिस जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें