कैंट थानाक्षेत्र के गांव मऊ यदुवंशपुर में पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्षियों ने दीवार गिरा दी और गालीगलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में हीतलाल कोरी निवासी मऊयदुवंशपुर दीपापुर का कहना है कि उनको पट्टे में एक जमीन मिली है। उसी जमीन पर उन्होंने घर बनाने के लिए दीवार खड़ी की है।
विपक्षी राजेंद्र जमीन पर अपना हक जता रहे हैं और इसी के चलते विपक्षी ने अपने परिवारीजनों के साथ हमला बोल दीवार को ढहा दिया और छप्पर में आग लगा दी। विरोध करने पर गालीगलौच की और जानमाल की धमकी दी।
गुरुवार को कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि हीतलाल की शिकायत पर उनके गांव के ही राजेंद्र समेत चार लोगों के खिलाफ तोड़फोड़, गालीगलौज, धमकी और आगजनी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।