फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश वैन लूटकांड में दो और गिरफ्तार

Sun, 18 Sep 2016 10:45 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
हाईवे पर कैंट थानाक्षेत्र स्थित कोटसराय गांव के पास कैश वैन के सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दो लाइसेंसी बंदूक लूटे जाने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

हाईवे पर रौनाही थाना क्षेत्र के तहसीनपुर टोल प्लाजा से 40 लाख रुपये कलेक्शन कर लौट रही कैश वैन पर लुटेरों ने कैंट थानाक्षेत्र के कोटसराय गांव के पास धावा बोला था। वैन पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड राजाराम उपाध्याय की हत्या कर दो लाइसेंसी बंदूक व एक बैग लूट लिया था।

प्रकरण में खुलासे के लिए एसटीएफ को भी लगाया गया था। एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने चार को गिरफ्तार कर व लूटा गया बैग बरामद कर मामले का खुलासा किया था। वारदात में फरार आजमगढ़  के पवई स्थित शेरजहांपुर निवासी दयानंद सिंह उर्फ बबलू व अमित सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात में लूटी गई बंदूकें पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। कैंट थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि कुंवरि चंद्रावती डिग्री कॉलेज के पास दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें