फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख के जेवरात और नकदी चोरी

Tue, 28 Feb 2017 10:40 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
मवई थाना क्षेत्र के बघेड़ी गांव के एक माकान में चोरी के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मवई थानाक्षेत्र के बघेडी गांव में सोमवार की रात चोरों ने उमापुर-दुल्लापुर रोड के किनारे स्थित एक मकान का ताला खोल कर दो लाख के जेवरात व 20 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पहुंची डायल-100 टीम ने जांच पड़ताल की और थाने को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पीड़ित ने तहरीर तो दी लेकिन पुलिस ने देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी मुहम्मद मुजीब के घर में पीछे के रास्ते घुस कमरे में लगा ताला खोलकर चोर बक्से के अंदर रखी नकदी व सोने के जेवरात और घरेलू सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित मालिक ने बताया चोर 20 हजार नकदी और दो लाख रुपये के जेवरात ले गए हैं।

बताया कि सोमवार रात में चोरों ने कमरे के बाहर टंगी पर जैकेट में रखी चाभी से कमरे व अंदर रखे बक्से का ताला खोलकर उसमें रखा सोने के आभूषण हार, झुमकी, पाजेब, अंगूठी, नथुनी, हाथ फूल और पायल सहित दो लाख के जेवर और 20 हजार नकद के अलावा दो विदेशी कंबल भी उठा ले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें