जिले की क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम तथा इलाकाई पुलिस ने भीटी तिराहे स्थित एक दुकान व गोदाम पर छापा मारकर दो किलो गांजा बरामद किया है। प्रकरण में तीन को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
नगर के भीटी तिराहे पर स्थित एक किराना व्यापारी के गोदाम और दुकान में रविवार को देर शाम संयुक्त टीम ने छापेमारी की। छोपेमारी के दौरान दुर्गेश कुमार गुप्ता को एक किलो और मुकेश कुमार व अंशु गुप्ता को आधा-आधा किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
सोमवार रको थाना प्रभारी शिवाजी सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है। यह लोग पहले भी गांजा बेचने के आरोप में जेल जा चुके हैं। छूटकर आने के बाद फिर से गांजा बेचना शुरू कर दिया था।