इनायतनगर थाने की हैरिंग्टनगंज चौकी के सभी तीन सिपाहियों को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई बीते दिनों पशु तस्करों से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल सिपाही सत्यप्रकाश को छोड़ कर भागने के आरोप में की गई है।
यह आरोप मृत सिपाही की पत्नी सीमा ने लगाते हुए शिकायत की है। घटना में घायल सिपाही सत्यप्रकाश की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बीते 22 जून को हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मलेथू बुजुर्ग में स्थित पशु बाजार के पास पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी।
चौकी सिपाही सत्यप्रकाश पशु तस्करों की गोली का निशाना बन गया था। घायल सिपाही को छोड़ साथी सिपाही भाग निकले थे। एसएसपी अमित गुप्ता ने हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी के दीवान शिव प्रताप सिंह, सिपाही शीतला प्रसाद और आशीर्वाद उर्फ शिवाजी को लाइन हाजिर कर दिया है।
एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण ने बताया कि मृत सिपाही की पत्नी ने शिकायत की है। उसकी जांच करवाई जा रही है। फिलहाल आरोपी सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।