फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों को बिठाकर लूटने वाले तीन गिरफ्तार

Thu, 12 Jan 2017 11:22 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
गुरुवार को आरोपियों की गई लूट की वारदात के बारे में पत्रकारों को बताते एसपी सिटी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विभिन्न मार्गों पर सवारियों को वाहन में बिठाकर लटूपाट की वारदात करने वाले पूराकलंदर थानाक्षेत्र निवासी आनंद पांडेय गिरोह के तीन गुर्गों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक एसयूवी, तमंचा, चाकू तथा लूटा गया 16 सौ रुपये बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार को अपने कार्यालय में मीडिया से मुखातिब एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज कराया गया था कि उसको एसयूवी में बिठाकर रास्ते में लूट लिया गया। ऐसी ही घ्वारदात रायबरेली रोड व अकबरपुर रोड पर भी प्रकाश में आई थी।

क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम की मदद से स्वाट टीम तथा नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर शाम नाका बाइपास से एक एसयूवी के साथ महराजगंज थाना क्षेत्र के तारगौहान निवासी सुरेंद्र यादव उर्फ आंधी व सरायरासी निवासी सूर्य प्रकाश निषाद तथा पूराबाजार निवासी संतोष सिंह उर्फ पिंटू को पकड़ लिया।
विज्ञापन


तलाशी में इनके पास से एक तमंचा-कारतूस और चाकू तथा लूटी गई रकम में से 16 सौ रुपये बरामद हुए। गिरोह का सरगना पूराकलंदर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर आनंद पांडेय उर्फ सुनसुन है। जिसके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि एसएसपी ने टीम को इनाम दिये जाने की घोषणा की है। प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें