फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में तीन घायल

Fri, 21 Aug 2015 11:59 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाना के मजरा मयंदीपुर में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में बड़ों के शामिल हो जाने से खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मयंदीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में गांव के ही राजाराम का पुत्र सुमित (7), गुलशन (5) और मौसम का पुत्र विपिन (8) पढ़ने गया था। वहां किसी बात को लेकर सुमित व विपिन के बीच झगड़ा हो गया। दोनों बच्चों ने अपने घर जाकर परिवारीजनों से एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया।

इसके बाद सुमित के पिता राजाराम, वंशराज, सुभाष आदि विपिन के पिता मौसम के घर लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंच गए और रामखेलावन, मौसम, प्रकाश, बच्चूलाल को पीटने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। इसमें एक पक्ष से राजाराम व सुभाष तथा दूसरे पक्ष के रामखेलावन का पैर टूट गया और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तारुन सीएचसी भिजवाया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रेम नारायण तिवारी ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें