फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटेश्वरी मंदिर में ताला तोड़कर चोरी

Sat, 15 Oct 2016 10:52 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैंट थाने से चंद कदम दूर स्थित शक्ति पीठ पाटेश्वरी देवी मंदिर का ताला तोड़ चोरों ने चांदी के मुकुट, श्रृंगार के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूबत मिटाने के लिए सीसीटीवी की हार्ड डिस्क व एलसीडी भी उठा ले गये। मंदिर प्रबंधक ने शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


मंदिर के प्रबंधक बालकराम कालोनी निवासी अविजात सिंह विसेन ने बताया कि किसी ने शुक्रवार की रात मंदिर का तोला तोड़ कर चोरी कर ली। चोर मंदिर से बॉक्स तोड़ पांच हजार रुपये, चांदी के सात छोटें व दो बड़े चांदी के मुकुट, एक जोड़ी पायल, एक नथुनी, चांदी की छह आंख उठा ले गये। जाते-जाते चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी की हार्ड डिस्क तथा एलसीडी भी लेते गये। कैंट थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें