फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने ही मुखबिरी कर कराई थी लूट

Sat, 15 Oct 2016 10:44 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जनपद निवासी एक शख्स ने अपना खेत बेचा और रकम जमा कराने के लिए अपने दोस्त को दे दी। दोस्त ने बदमाशों को सूचना देकर रुपयों की लूट करा दी। पुलिस ने लूटी गई रकम में से ढाई लाख बरामद कर महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


इस बात का खुलासा शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात कुलदीप नारायण ने किया। उन्होंने बताया कि अंबेडकरनगर के अहिरौली थानाक्षेत्र स्थित आमी निवासी इंद्रजीत प्रजापति ने साढ़े छह लाख रुपये में अपना खेत बेचा था।

रकम गोसाईगंज बैंक शाखा में जमा कराने के लिए गांव निवासी अपने मित्र अरविंद तिवारी को दी थी। कहा गया कि रकम लेकर अरविंद जैसे ही गोसाईगंज कस्बे में सवारी वाहन से उतरा तो पल्सर सवार दो युवकों ने रकम लूट ली और फरार हो गये।
विज्ञापन


प्रकरण मे इंद्रजीत ने अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच स्वाट टीम प्रभारी अजय सिंह व थाना प्रभारी धनंजय सिंह की टीम को लगाया गया था। शुक्रवार की शाम गद्दोपुर स्थित आसविन होटल के रेस्टोरेंट से अरविंद तिवारी, अहिरौली थाना क्षेत्र स्थित बट्टूगढ़ निवासी माधुरी सिंह व वहीं के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र स्थित भरसरी निवासी राहुल दूबे को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वारदात की प्लानिंग अकबरपुर कोतवाली के बनकेगांव निवासी राजेश सिंह के घर बनाई गई थी। उसके साढू के लड़के राजमणि सिंह उर्फ सिंटू निवासी गौरहर थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़ तथा सिंटू के दोस्त ने अंजाम दी थी।

लूटी गई रकम में से मुखबिरी के लिए अरविंद व राहुल दूबे को एक-एक लाख और माधुरी सिंह को 50 हजार मिलना था। माधुरी रकम देने ही होटल पहुंची थी। तीन फरार आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें