कैंट थाने से चंद कदम दूर स्थित शक्ति पीठ पाटेश्वरी देवी मंदिर का ताला तोड़ चोरों ने चांदी के मुकुट, श्रृंगार के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूबत मिटाने के लिए सीसीटीवी की हार्ड डिस्क व एलसीडी भी उठा ले गये। मंदिर प्रबंधक ने शिकायत दर्ज कराई है।
मंदिर के प्रबंधक बालकराम कालोनी निवासी अविजात सिंह विसेन ने बताया कि किसी ने शुक्रवार की रात मंदिर का तोला तोड़ कर चोरी कर ली। चोर मंदिर से बॉक्स तोड़ पांच हजार रुपये, चांदी के सात छोटें व दो बड़े चांदी के मुकुट, एक जोड़ी पायल, एक नथुनी, चांदी की छह आंख उठा ले गये। जाते-जाते चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी की हार्ड डिस्क तथा एलसीडी भी लेते गये। कैंट थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है।