फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों के शटर तोड़कर चोरी

Sat, 08 Oct 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल चौराहा स्थित एक मार्केट में अंदर बनी चार दुकानों का शटर तोड़कर चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। मार्केट के मालिक ने चोरी की तहरीर रौनाही पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात मार्केट में पीछे की दीवार में लगे रोशनदान की ग्रिल काटकर चोर अंदर घुसे।

बाहर चौराहे पर स्थापित दुर्गा पूजा के पूजा पंडाल से उठ रहे संगीत के शोर का फायदा उठाते हुए चोरों ने एक के बाद एक शिवली बैग स्टोर, कृष्णा ज्वैलर्स, एसआर मोबाइल व देव इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों का शटर तोड़ डाला। चोर कीमती सामान व नकदी ज्यादा न पाकर हजारों रुपये का माल चुरा ले गए।

ज्वैलर्स शॉप से कुछ आभूषण चोरी होने की शिकायत की गई है। मोबाइल की दुकान से दर्जन भर मोबाइल व ढाई हजार की नकदी चोर ले गए। अन्य दोनों दुकानों से भी कीमती सामानों को चोर नहीं ले जा सके।
विज्ञापन


दुकानदारों को चोरी होने की खबर शुक्रवार सुबह तब लगी जब मार्केट का दरवाजा खुला। रौनाही एसओ केके गुप्ता ने बताया कि मार्केट के मालिक विजय गुप्ता ने घटना की तहरीर दी है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें