फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र संचालक ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sat, 20 Feb 2016 12:24 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार में जनसेवा केंद्र के संचालक ने शुक्रवार को एक युवक पर अपनी दबंगई दिखाते हुए सरे बाजार उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बाजार में लोग देखते रहे, लेकिन किसी ने उसे छुड़ाने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन


पीटे गए युवक ने किसी तरह आढ़ती की दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाने के बाद केंद्र संचालक सहित चार के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की है। इस बीच संचालक व उसके दबंग साथी मौका पाकर भाग निकले।

खजुरहट के गोला बाजार में जन सेवा केंद्र पर शुक्रवार को बनसवनपुर निवासी कपिल आधार कार्ड बनवाने के लिए गया था। वह पिछले कई दिनों से आधार कार्ड बनवाने के लिए जनसेवा केंद्र की दौड़ लगा रहा था। शुक्रवार को जब कपिल गया तो केंद्र संचालक प्रेम कुमार ने उसे सरवर डाउन होने की बात कह कर वापस जाने को कहा।
विज्ञापन


जिस पर कपिल ने कहा कि कार्ड नहीं बना कर दे रहे हो तो मेरा पैसा वापस कर दो। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद संचालक ने अपने साथियों आशीष, कोशु सिंह व फैटू यादव के साथ कपिल की पिटाई कर दी। वह जब अपनी जान बचाने के लिए भागा तो दबंग युवकों ने कपिल को दौड़ा कर फिर पीटा।

बुरी तरह पिटे युवक ने जैसे तैसे बाजार स्थित आढ़ती सुरेश अग्रवाल की दुकान में घुस कर अपनी जान बचाई। इस दौरान बाजारवासी मूक दर्शक बने युवक को पिटते हुए देखते रहे लेकिन कोई उसे छुड़ाने नहीं पहुंचा।

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार मिश्र ने युवक का उपचार करा मेडिकल कराया और तहरीर पर केंद्र संचालक प्रेम कुमार, आशीष, कोशु सिंह व फैटू यादव के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की।

घायल युवक कपिल का कहना है कि दबंगों ने उसकी सोने की चेन व दो हजार रुपया भी छीन लिया। उधर, मौका पाकर केंद्र संचालक व उसके साथी भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें