फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर किया गैंगरेप

Sat, 20 Feb 2016 12:24 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी हैंडपंप से पानी लेने गई किशोरी को जबरन घर में ले जाकर गांव के दो लोगों ने गैंग रेप किया।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने गांव के दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।

पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी किशोरी बेटी दोपहर में घर से गांव के सरकारी नल से पानी लेने के लिए गई थी। इसी दौरान पड़ोस के दो युवकों ने उसे अगवा कर घर में ले गए।

फिर बंधक बनाकर बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। इसके बाद घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। डरी-सहमी किशोरी घर पहुंची।
विज्ञापन



बच्ची को गुमसुम देख परिजनों ने पूछताछ की तो पीड़िता ने आपबीती बताई। इसके बाद किशोरी को परिजन साथ लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपियों में एक अधेड़ भी शामिल है। उधर, एसओ बृमेश कुमार यादव कहना है कि मामला मारपीट का प्रतीत हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें