फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट

Sat, 14 Nov 2015 10:32 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन थानाक्षेत्र के गंगापुर गांव में शनिवार की सुबह पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक शख्स के दोनों पैर टूट गए और दूसरे पक्ष की एक किशोरी को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


दोनों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। जिसमें ग्राम प्रधान के पति को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने दोनो पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

गंगापुर गांव के करिया और रामसुंदर निषाद के बीच पुराना विवाद है। शनिवार सुबह करिया की पोती सोनू (16) खेत में काम कर रही थी।

जिसके बाद विपक्षी रामसुंदर, महेंद्र, शारदा, पारसनाथ निषाद सहित दो अन्य लोग किसी बात को लेकर सोनू को पीटने लगे। चीख-पुकार पर जुटे अन्य लोग दूसरे पक्ष पर हमलावर हो गए तो विपक्षी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


बताया गया कि पारसनाथ भागकर छत पर चढ़ गया और कूदकर भागना चाहा तो उसके दोनों पैर टूट गए लेकिन रामसुंदर ने प्रधान पति शिवकुमार निषाद व महेंद्र के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।

 उधर करिया ने भी रामसुंदर और पारसनाथ सहित कई अन्य को आरोपी बनाया है। ग्रामीणों के अनुसार रामसुंदर का एक छप्पर भी जला दिया गया है। घटना के पीछे प्रधानी के चुनाव का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों के केस दर्ज कर लिए गए हैं। पारसनाथ को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें