फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट करने वाले गिरोह के सात बदमाश गिरफ्तार

Fri, 29 Jan 2016 11:19 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लूट व चोरी करने वाले एक गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, राड, बाइक आदि बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों ने जनपद में की गई पांच घटनाओं का खुलासा किया है। उनके दो साथियों की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन


एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व कैंट पुलिस की टीम ने रायबरेली रोड पर बालासराय व बिछिया गांव के पास नहर किनारे से गुरुवार रात सात लोगों को गिरफ्तार किया।

उनके कब्जे से तीन तमंचा व कारतूस, लोहे के तीन राड, लोहा काटने की एक आरी, चांदी का चम्मच, एक हजार रू पये तथा एक बाइक बरामद हुई।

अभियुक्तों में सुरेश दूबे निवासी परानापुर थाना रौनाही, लखीचंद्र उर्फ बाबू निवासी इस्माइलगंज कोतवाली नगर, समीर खां उर्फ राजू उर्फ दानिश निवासी हसनू कटरा नगर कोतवाली, अमर बहादुर निवासी डिहवा जसमइ कोतवाली रुदौली, दीपक कुमार निवासी गुगावां कोतवाली रुदौली, सुमति जाटव निवासी गली नंबर 27 संगम बिहार थाना नेमसराय नई दिल्ली एवं मूल निवासी मैनपुरी और शिव कुमार यादव निवासी दुर्गागंज मांझा थाना नबाबगंज, गोंडा शामिल हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूर्व की वारदातों में शामिल अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए। उनकी तलाश की जा रही है। एसएसपी मोहित कुमार ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस के मुताबिक बरामद बाइक साहबगंज से चोरी की गई थी। सुरेश पशु व्यापारी से लूट मामले में जमानत पर बाहर आया है। लखीचंद्र उर्फ बाबू चोरी के मामले में जमानत पर है।

शराब सेल्समैन से लूट में समीर खान व शिवकुमार के साथियों ने एक लाख रुपये रख रखे हैं। शहबाज होटल के  पास लूट की घटना दीपक यादव व अमर बहादुर की मुखबिरी पर अंजाम दी गई थी।
विज्ञापन


गिरोह की योजना रूदौली में शराब व्यवसायी व राइस मिल से बैंक जाने वाली नकदी लूटने और आजमगढ़ की ओर जाने वाली ट्रक समेत उड़द की दाल लूटने की योजना थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें