पुलिस को दी गई तहरीर में थाना क्षेत्र निवासी युवती का आरोप है कि इसी वर्ष जून माह में शादी का झांसा देकर पड़ोसी जनपद बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र स्थित भदोई निवासी सतीश कुमार सिंह ने उसके साथ दुराचार किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।
इस बात की जानकारी सतीश को दी गई और शादी के लिए कहा गया तो वह आनाकानी करने लगा। 20 जून को आरोपी ने उसका जबरिया गर्भपात करा दिया। इसके बाद मोबाइल पर जान से मार डालने की धमकी दी जा रही है।
एसएसपी के जनसंपर्क अधिकारी वेदनाथ दूबे ने शनिवार को बताया कि युवती की शिकायत पर दुराचार, गर्भपात तथा मोबाइल पर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया जा रहा है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।