फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लास्ट के मैसेज ने उड़ाई पुलिस व खुफिया विभाग की नींद

Tue, 24 Jan 2017 10:47 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
अयोध्या में एक व्यक्ति के फोन पर आया बम ब्लास्ट करने का मैसेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर आतंकी धमाके के जारी इनपुट के बाद हाई अलर्ट के बीच संवेदनशील अयोध्या में एक व्यक्ति के मोबाइल पर बम ब्लास्ट के आए मैसेज ने पुलिस व खुफिया संगठनों की नींद उड़ा 
विज्ञापन

दी है। 
 
बम ब्लास्ट कराए जाने की बात कहे जाने के मैसेज की असलियत की जानकारी के लिए पुलिस के साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। छोटी देवकाली निवासी विनोद कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 23 जनवरी की मध्य रात्रि लगभग 12 बजे उनके मोबाइल फोन के मैसेंजर पर किसी मरिंद्रा चौधरी के नाम से मैसेज आया। 
 
मैसेज में उन्हें बम ब्लास्ट करने के लिए प्रलोभन देने का प्रस्ताव दिया गया। गणतंत्र दिवस पर्व के दो दिन पूर्व आए इस मैसेज को लेकर पुलिस व खुफिया संगठनों की नींद उड़ गई है।  पुलिस व खुफिया तंत्र ने मैसेज की सत्यता की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें