फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में बोला हमला, पांच घायल

Mon, 26 Oct 2015 10:42 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के बछड़ा सुलतानपुर मोहल्ले में रास्ते के विवाद को लेकर हमला किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। कुल्हाड़ी व लोहे की रॉड से घायल एक ही परिवार के पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए शिकायत पुलिस को दी गई है। बछड़ा सुलतानपुर निवासी रामजी मौर्या ने बताया कि सोमवार की सुबह वह बच्चे को छोड़ने स्कूल जा रहे थे।

रास्ते में विपक्षी शिवलाल मौर्या, निरहू, काशीराम, दीपक, शिवा व मुन्ना कुल्हाड़ी व लोहे की रॉड लेकर खड़े थे। सभी ने हमला बोल दिया तो उन्होंने हल्ला-गोहार मचाया।
विज्ञापन


इस पर परिवार के राम उजागिर, मंजू, मुंशी व हरीराम पहुंच गये। कुल्हाड़ी व लोहे के रॉड के हमले में सभी के सिर में चोट आई हैं। राम उजागिर व उनकी पत्नी मंजू को गंभीर चोटें आई हैं।

रामजी, मुंशी व हरीराम को भी चोटें आई हैं। शिवलाल से रास्ते का विवाद है। शिकायत पुलिस को दी गई है। नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें