फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वा गांव के 40 लोगों को पाबंद किया

Mon, 26 Oct 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेहरौनाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गढ़वा गांव में धार्मिक के पास रखी गई चौकी तोड़ने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि एक पक्ष के लोग धार्मिक स्थल के समीप रविवार की रात अपना झंडा लगा दिया। इसको लेकर फिर गांव का माहौल गरमा गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के बीस-बीस लोगों को पाबंद कर दिया है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में दो दिन पूर्व एक धार्मिक स्थल के पास मूर्ति विसर्जित करने के बाद लोगों ने चौकी रख दिया था। रात में किसी ने चौकी तोड़कर गड्ढे में फेंक दिया था।
इसको लेकर गांव के लोग आक्रोशित हो गए और माहौल गरमा गया। मौके पर पहुंचे सीओ गणेश प्रसाद मिश्र, तहसीलदार राहुल देव भट्ट और एसओ विकास यादव कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह नाराज लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

रविवार की रात धार्मिक स्थल के समीप एक पक्ष के लोग रात में झंडा लाकर गाड़ दिया। इससे गांव वालों का गुस्सा दुबारा बढ़ गया। गांव पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को हिदायत देते हुए लोगों को शांत कराई।
पुलिस हिंदू पक्ष के बीस और मुस्लिम पक्ष के बीच लोगों को शांतिभंग की आशंका और तीन-तीन लाख रुपये में पाबंद कर दिया है।
लोगों के बीच अंदरूनी तनाव को देखते हुए पुलिस गांव पर पैनी नजर रख रही है। इस बाबत विकास यादव ने बताया कि दोनों पक्ष के 40 लोगों को पाबंद किया गया है। नहीं मानने पर केस भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें