फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ गैंगरेप

Wed, 06 Jan 2016 10:31 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मूल रूप से बीकापुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी अपने ननिहाल पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव आई हुई थी। बुधवार की दोपहर बाद उसकी नानी ने किशोरी को कुछ सामान लाने के लिए क्षेत्र के कैल गांव के निकट स्थित एक किराना दुकान पर भेजा था। चर्चा है कि दुकान पर ही पड़ोसी गांव निवासी मो. समीर (20) मिला और बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने घर ले गया। उसके परिवारीजन खेत गए थे।
विज्ञापन


घर से ही मो. समीर ने बीकापुर कोतवाली के कस्बा निवासी सूरज (22) को बुला लिया और दोनों ने किशोरी के साथ दुराचार किया। उसे मारा-पीटा और किसी को बताने पर जान से मार डालने की धमकी दी। दोनों के चंगुल से छूटकर किसी तरह जब वह घर पहुंची तो पूछताछ में किशोरी ने रोते हुए नानी को पूरा वाकया बयां कर दिया। इसके बाद उसकी नानी गांव वालों के साथ मामा के पास पहुंची। मामा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस को दी गई शिकायत में किशोरी के मामा का आरोप है कि कैल गांव निवासी मो. समीर तथा बीकापुर निवासी सूरज ने उनकी भांजी को अगवा कर लिया और घर ले जाकर दुराचार किया। मारा-पीटा तथा किसी कोे कुछ भी बताने पर जान से मार डालने की धमकी दी। पूराकलंदर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि पीड़िता के मामा की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ अगवा कर दुराचार करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें