फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुराचार

Sat, 02 Apr 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पूराकलंदर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी को बाइक सवार युवकों ने रात के अंधेर में अगवा कर गैंगरेप किया। विरोध करने पर मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। किशोरी लावारिस हालत में सोहावल रोड स्थित एक राइस मिल के पास मिली।
विज्ञापन


प्रकरण में किशोरी के पिता ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया है। क्षेत्र निवासी शख्स का कहना है कि गुरुवार रात  उनकी 15 वर्षीय पुत्री लघु शंका के लिए घर के बाहर गई थी।

सी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी पुत्री को दबोच लिया। हल्ला-गौहार करने पर जान से मारने की धमकी दी और अगवा कर साथ ले गये। पुत्री के साथ युवकों ने सामूहिक दुराचार किया।
विज्ञापन


उसका कहना है कि युवक किशोरी को मसौधा-सुचितागंज सोहावल मार्ग के रास्ते लेकर जा रहे थे, लेकिन सोहावल रोड पर पुलिस को देख किशोरी को एक राइस मिल के पास छोड़कर भाग निकले। पुलिस किशोरी को अपने साथ रौनाही थाने ले गई।

मामले की जानकारी पर वह लोग थाने पहुंचे तो पुत्री ने पूरा वाकया बताया। वापस आकर पूराकलंदर पुलिस को तहरीर दी गई। एसओ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि किशोरी के पिता ने गांव मोहिद्दीनपुर निवासी सगे भाई कफील व सादाब और अरबाज के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें