फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

Sun, 03 Jan 2016 10:16 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा थानाक्षेत्र के रानीमऊ चौराहे के पास हाईवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें घायल एक अज्ञात व्यक्ति जो साइकिल से फैजाबाद की ओर जा रहा था कि लखनऊ की ओर से आ रही तेज गति से एसयूवी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पटरंगा पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी तो एसआई अनूप वर्मा एंबुलेंस की सहायता से घायल व्यक्ति को उपचार हेतु ले गए। मगर समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।
विज्ञापन


पुलिस घंटों पूछताछ करती रही, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक व्यक्ति नीले रंग का कोट व स्लेटी रंग का पैंट पहन रखा था और उसने जनेऊ भी पहन रखी थी। साइकिल के साथ हसिया भी था। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है।

एसओ पटरंगा इंद्रेश यादव ने बताया कि एसयूवी वाहन को टोल प्लाजा से हिरासत में ले लिया है। रामसनेहीघाट कोतवाल जेएल सोनकर ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बाराबंकी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें