फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक पोस्ट करने पर मुकदमा दर्ज

Sat, 19 Aug 2017 11:05 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
social media
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर जाति विशेष को बेइज्जत करने के लिए पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। ग्रुप में मैसेज पोस्ट कर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने वाले ग्रुप एडमिन के खिलाफ  विराट युवा संगठन के पदाधिकारियों ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने पूराकलंदर थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाया गया, जिसका एडमिन सरताज टेंट वर्क है। इस ग्रुप में मो. रईस नामक युवक ने जाति विशेष को बेइज्जत करने के लिए ग्रुप में मैसेज पोस्ट किया है। इस मैसेज से नाराज युवा विराट संगठन के प्रबंधक राजन उपाध्याय, रामकुशल वर्मा, सुशील पाठक, अमित सरोज, अमित कुमार पांडेय आदि पदाधिकारियों ने एसएसपी सुभाष सिंह बघेल को प्रार्थना पत्र देकर धार्मिक उन्माद फैलाने वाले ग्रुप एडमिन व मैसेज पोस्ट करने वाले के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।

मामला उन्माद फैलाने का होने के कारण एसएसपी ने तत्काल पूराकलंदर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया। पूराकलंदर थाना प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें