फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-भाजपा समर्थकों में मारपीट

Tue, 28 Feb 2017 10:36 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैदरगंज बाजार में सोमवार की रात निमंत्रण में गए सपा-भाजपा समर्थकों के बीच चुनाव में जीत हार को लेकर छिड़ी बहस के बाद मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग चुटहिल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रधान पति की तहरीर पर एक पक्ष से छह लोगों के खिलाफ बलवा व जानलेवा हमला सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। तनाव को देखते हुए बाजार में पुलिस तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन


हैदरगंज बाजार निवासी ओंकार सोनी ने 21 फरवरी को भंडारा किया था। भंडारे में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं को बाटी चोखा खिलाने के लिए 27 फरवरी की शाम को बुलाया था। यह आयोजन हैदरगंज बाजार के भीटी रोड पर किया गया था। प्रधानी चुनाव को लेकर हाल में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सियाराम सर्राफ  व कांग्रेस नेता दिलीप सिंह आमने-सामने रहते हैं। दोनों परिवारों में बारी-बारी से कई बार प्रधानी भी आ चुकी है। 

दिलीप सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह के सामने सियाराम सर्राफ  ने अपने करीबी जेपी अग्रहरि की मां द्रोपदी को प्रधान पद के लिए हैदरगंज से उतारा था। हालांकि पुष्पा सिंह प्रधान चुनी गई लेकिन तभी से दोनों पक्षों में तनातनी चली आ रही है। सोमवार की रात निमंत्रण दोनों पक्षों के लोग आमंत्रित थे।
विज्ञापन


रात करीब साढे़ नौ बजे दिलीप सिंह व सियाराम सर्राफ  समर्थक विधान सभा चुनाव में जीत हार को लेकर उलझ गए। विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। प्रधान पति ने बताया कि उनके पक्ष के रामचन्द्र अग्रहरि, सतीश अग्रहरि, संजय कसौधन, व कृृपाशंकर को भाजपा समर्थक पीटना शुरू कर दिए।

जिसमे रामचंदर की पसली टूट गई। इसके बाद बाजार में भगदड़ मच गई और कुछ देर के लिए अराजकता का माहौल व्याप्त हो गया। हैदरगंज थाना पुलिस ने बवालियों को नियंत्रण में करने का प्रयास किया। स्थिति बेकाबू होने पर तारुन, बीकापुर सहित कई थानों की पुलिस सीओ राजीव कुमार के साथ मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि वर्तमान प्रधान पति दिलीप सिंह की तहरीर पर राकेश कुमार, जय प्रकाश, प्रवेश कुमार, सौरभ, गोपाल सहित आधा दर्जन के खिलाफ बलवा व जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें